बांग्लादेश की पारी में मध्यक्रम ने अहम योगदान दिया। तौहीद हृदोय, लिटन दास और मोसादेक हुसैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश की, लेकिन बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने दबाव झेलते हुए रन गति बनाए रखी। अब ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है।

Writer by Mohit Kumar 

14 june 2026 3:25 Pm

तौहीद हृदोय, मोसाद्देक हुसैन और लिटन दास के शानदार अर्धशतकों की बदौलत बांग्लादेश ने रविवार (14 जून) को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य रखा है।

बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, जिसमें हृदोय, हुसैन और लिटन दास की पारियों का अहम योगदान रहा। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुकाबला जीतने के लिए 275 रन बनाने होंगे

हृदोय ने 88 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके लगाए। वहीं, 48 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटे लिटन दास ने फिर बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और 78 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए।

मोसाद्देक हुसैन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 गेंदों में नाबाद 56 रनों की पारी खेली। इन बेहतरीन पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 275 रनों का लक्ष्य रखा

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए जेवियर बार्टलेट और मैट रेनशॉ ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं, बेन ड्वारशुइस ने 1 विकेट लेकर बांग्लादेश को झटका दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed