भारतीय टी-20 टीम से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव का सोशल मीडिया के जरिए पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए टीम इंडिया को आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं सीनियर टीम में पहली बार शामिल वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा- ‘आपने यह मौका कमाया है।’
BCCI ने शनिवार को टीम का ऐलान किया, जिसमें श्रेयस अय्यर को नया कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया। सेलेक्टर्स ने सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाने के साथ टीम में भी जगह नहीं दी।सूर्या ने लिखा- आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएंटीम के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही सूर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय स्क्वॉड की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा- इस बेहद स्किल्ड ग्रुप को आने वाली चुनौतियों के लिए ऑल द बेस्ट

