भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया। हालांकि मैच का नतीजा नहीं निकल सका, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपने शानदार से सभी का ध्यान खींच लिया। Writer by Mohit Kumar 2 july 2026 4:45 pm शुरुआती झटकों के बावजूद टीम इंडिया ने दमदार वापसी की। कप्तान Shreyas Iyer ने 68 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि Abhishek Sharma ने केवल 24 गेंदों में 59 रन बनाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। अंत में Shivam Dube ने तेज़ 42 रन बनाकर भारत को 20 ओवर में 189/7 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत की पारी समाप्त होने के बाद बारिश तेज हो गई और इंग्लैंड अपनी बल्लेबाजी शुरू ही नहीं कर पाया। कई बार मैदान का निरीक्षण किया गया, लेकिन खराब मौसम और गीले आउटफील्ड के कारण मैच को बिना परिणाम के समाप्त घोषित करना पड़ा। हालांकि टीम इंडिया जीत दर्ज नहीं कर सकी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी ने यह साफ कर दिया कि इस श्रृंखला में इंग्लैंड के लिए आगे की राह आसान नहीं रहने वाली है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस ने टॉस के दौरान बताया कि टीम तीन स्पिनर के साथ पहले मैच में खेलेगी। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया। सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज के दो मैचों में भी मौका नहीं दिया गया था। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड की पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो सकी है और अब ओवर भी कटने लगे हैं। पांच ओवर का मैच होने का समय भारतीयसमयानुसार करीब डेढ़ बजे है। इंग्लैंड को जीत के लिये 190 रन बनाने हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 189 रन बनाये थे। Post Views: 0 Post navigation Apple का पहला फोल्डेबल iPhone 18 pro Ultra: चर्चा ज्यादा, खरीदने की इच्छा कम!