वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में रहे फ्लॉप, लेकिन प्रतिभा पर भरोसा कायम

Writer by Mohit Kumar

8 july 2026 12:2 pm

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे Vaibhav Sooryavanshi का इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ अपने डेब्यू मैच में अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके और केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी छोटी पारी में दो शानदार छक्के लगाए, लेकिन जल्द ही विकेट गंवा बैठे।

हालांकि, एक मैच के आधार पर किसी खिलाड़ी का आकलन करना सही नहीं होगा। वैभव ने आईपीएल और अंडर-19 क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेलकर अपनी प्रतिभा साबित की है। हाल ही में उन्होंने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड 175 रन बनाकर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

अब सभी की निगाहें सीरीज के अगले मुकाबलों पर होंगी

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव अलग होता है और युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने के लिए समय देना चाहिए। वैभव में बड़े खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता है और टीम प्रबंधन भी उन पर भरोसा जता रहा है

तीसरे मैच में भी नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, लगातार तीसरी नाकामी से बढ़ी चिंता

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भी युवा बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। लगातार तीसरे मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाने के बाद उनके प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं। भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम को 125 रन की रिकॉर्ड हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में वैभव एक बार फिर तेज शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *