रुड़की: लगातार हो रही बारिश के बीच रुड़की क्षेत्र के जौरासी गांव में सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी ने अपना रुख बदल लिया। तेज कटाव के कारण नदी किनारे बने दो मकान देखते ही देखते भरभराकर नदी में समा गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। Writer by Mohit Kumar 11 july 2026 2:43 pm स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सोलानी नदी का बहाव लगातार तेज हो रहा था। नदी के किनारे तेजी से कटाव हो रहा था, जिससे आसपास के मकानों पर खतरा मंडरा रहा था। आखिरकार कटाव इतना बढ़ गया कि दो मकान अचानक ढह गए। राहत की बात यह रही कि समय रहते परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और हालात पर नजर बनाए रखने के साथ लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है। साथ ही जरूरत पड़ने पर अन्य परिवारों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटाव रोकने के लिए तत्काल सुरक्षा कार्य कराने और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में अभी भी खतरा बना हुआ है। पुल को छोड़कर दूसरी ओर बहने लगी है। जिसकी वजह से पुल एवं सड़क को खतरा उत्पन्न हो गया है। डीएम मयूर दीक्षित ने रुड़की तहसील प्रशासन, सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में फौरी उपाय करने के निर्देश दिए है। इसके बाद से संबंधित विभाग हरकत में आ गए हैं और पुल को सुरक्षित करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग की ओर से कदम उठाना शुरू कर दिया है। Post Views: 2 Post navigation बच्चों के बढ़ते पैरों की समस्या का मिला समाधान, जानिए Aretto की सफलता की कहानी सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की कीमत चुका रही जनता