रक्षाबंधन और पिरान कलियर मेले के मद्देनजर रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वाया सहारनपुर होकर चलने वाली 18 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को रुड़की स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। इसके साथ ही यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में फुल रिजर्वेशन व लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने रक्षाबंधन और पिरान कलियर मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया है।

उत्तर रेलवे की ओर से लखनऊ, बरेली, रुड़की और हरिद्वार के बीच छह मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शनिवार से शुरू किया गया है। इन विशेष ट्रेनों का संचालन 31 अगस्त तक किया जाएगा।

छह मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

 रुड़की रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत

Writer by Mohit Kumar 

23-8-2026 11:50 pm

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04321/04320 बरेली-रुड़की-बरेली, 04319/04322 रुड़की-बरेली-रुड़की मेला स्पेशल तथा 04329/04330 हरिद्वार-लखनऊ-हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।

इन ट्रेनों से रक्षाबंधन और पिरान कलियर मेले के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। खासतौर पर उन यात्रियों को राहत मिलेगी जिन्हें नियमित ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रहा है या लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है।

लखनऊ मेला स्पेशल के प्रमुख स्टापेज

लखनऊ-हरिद्वार मेला स्पेशल ट्रेन के स्टापेज लखनऊ, संडीला, बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार निर्धारित किए गए हैं।

वहीं बरेली-रुड़की मेला स्पेशल ट्रेन के दोनों दिशाओं में रामपुर, मुरादाबाद, कांठ, सियोहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, मुअज्जमपुर, चंडोक, लक्सर और रुड़की में ठहराव निर्धारित किया गया है।

18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रुड़की में अस्थायी स्टापेज

मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ रेलवे ने वाया सहारनपुर होकर गुजरने वाली 18 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का रुड़की में अस्थायी ठहराव भी शुरू किया है। इससे रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

रक्षाबंधन के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और पिरान कलियर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रेलवे का यह फैसला यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

31 अगस्त तक मिलेगा अतिरिक्त रेल सुविधा का लाभ

रेलवे की ओर से संचालित की जा रही मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन 31 अगस्त तक जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में रुड़की, हरिद्वार, बरेली, लखनऊ और सहारनपुर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को नियमित ट्रेनों के अलावा इन विशेष ट्रेनों का विकल्प भी मिल सकेगा।

रेलवे के इस कदम से रक्षाबंधन के दौरान घर जाने वाले यात्रियों और पिरान कलियर मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *