Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में आज बारिश के आसार हैं। वहीं, देहरादून-हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में तीन दिन तपिश बढ़ेगी। 11 मई से मैदानों में भी बारिश की संभावना है।

Uttarakhand Weather 8 june: उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार बने हैं, वहीं मैदानों में गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने इसके लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इससे पहले रविवार को मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार एवं यूएसनगर समेत नैनीताल जिले के कई इलाकों में दिनभर धूप खिली रही और गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि मैदानों में एक डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।

सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो से तीन दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी, उसके बाद 11 मई से मैदानों में भी बारिश के आसार बने हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

सुबह-शाम तेज धूप के बीच मामूली बारिश से बढ़ी

उमसहल्द्वानी। शहर में रविवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि, शाम सवा चार बजे अचानक बादल छाए और कहीं-कहीं बारिश हुई। हालांकि कुछ मिनट बारिश होने के कुछ देर के बाद फिर तेज धूप निकल आई। रविवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले 2 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बुधवार तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। इस दौरान चटख धूप खिलने से तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद आगामी 11 और 12 जून को मौसम एक बार फिर करवट लेगा, जिससे पर्वतीय इलाकों के साथ ही कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में अधिकतम पारा में 1-3° डिग्री सेल्सियस की बढ़ने की संभावना है।

नैनीताल में दोपहर बाद हुई हल्की बारिशनैनीताल।

शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे और साथ ही हल्की धूप भी दिखी। अपराह्न करीब 3 बजे हल्की बारिश शुरू हुई, जो करीब आधा घंटा जारी रही। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार शहर का अधिकतम पारा 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

महीने के अंत में दिल्ली पहुंच सकता है मानसून

देश के दक्षिणी हिस्से में मानसून की प्रगति के साथ ही दिल्ली में भी मानसून को लेकर संभावनाएं बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली में मानसून आगमन की निर्धारित तिथि 27 जून है। माना जा रहा है कि दिल्ली में 25 से 30 जून के बीच मानसून का आगमन हो सकता है। यानी दिल्ली में इस बार अपने निर्धारित समय के आसपास ही मानसून के पहुंचने के आसार हैं। हालांकि, मानसून की प्रगति कई बार हवाओं के धीमा पड़ने के साथ ही धीमी पड़ जाती है, इसलिए इस संबंध में अभी निश्चित होकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *