महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, 28 जून की परीक्षा रद्द

महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, 28 जून की परीक्षा रद्द

Writer by Mohit Kumar 

27 june 2026 4:30 pm

महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के बाद 28 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, ठाणे जिले के भिवंडी इलाके से प्रश्नपत्र बाहर आने की सूचना संबंधित विभाग तक पहुंची थी। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस की छापेमारी में कुछ लोगों के पास परीक्षा से संबंधित सामग्री बरामद हुई, जिसके बाद परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठे। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने कहा है कि अभ्यर्थियों के हित और परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

परीक्षा से ठीक पहले भिवंडी में मिला पेपर

बताया जा रहा है कि 28 जून को होने वाला महाराष्ट्र टीईटी का पेपर भिवंडी में मिला है। पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की इंटेलिजेंस विंग (SIT) इस मामले की जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) द्वारा 28 जून 2026 को पूरे राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 आयोजित की जानी थी। इसके लिए राज्यभर में कुल 1,028 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। NEET 2026 परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को देखते हुए परिषद ने इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 27 जून 2026 की सुबह करीब 4 बजे प्रशासन को पेपर लीक की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर भिवंडी पुलिस ने संबंधित इलाके में तत्काल छापेमारी की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि भिवंडी में कुछ लोग प्रश्नपत्र से छेड़छाड़ और उसमें बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद प्रशासन ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए 28 जून को होने वाली TET परीक्षा रद्द कर दी। मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) कर रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

असल परीक्षा से मेल खा रहे हैं लीक पेपर के सवाल

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को बुलाया गया और छापेमारी में मिले पेपर की तुरंत जांच की गई। लीक पेपर के कई सवाल असल परीक्षा से मेल खा रहे थे। जब यह पाया गया कि कुछ सवाल सदर इलाके में होने वाली टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) जून 2026 परीक्षा के प्रश्न पत्र से मिलते-जुलते थे, तो भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र टीईटी एग्जाम कब होगा?

मौजूदा हालात को देखते हुए, 28 जून 2026 को होने वाली टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है। परीक्षा में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा परिषद के अनुरोध और इस मामले में गहन जांच की जरूरत को देखते हुए यह परीक्षा स्थगित की जा रही है।

पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। वहीं परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार

पेपर लीक में शामिल ‘ नकल माफिया’ और ‘सॉल्वर गैंग’ का पता लगाया जा रहा है। परीक्षा की नई तारीख जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को ताजा जानकारी के लिए महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

 

4 लाख से अधिक उम्मीदवार प्रभावित

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने के से 4 लाख से अधिक उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं। रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए लगभग 4.28 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। यह पहली बार नहीं है जब टीईटी पेपर लीक हुआ है। 2025 में कोल्हापुर और सतारा से टीईटी पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। तब जांच एजेंसी ने संगठित पेपर लीक रैकेट का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी महेश गायकवाड़ समेत तीन सरगनाओं को पकड़ा था।