कंक्रीट के ब्लॉकों से स्टोर हो रही बिजली चीन ने ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में एक अनोखी तकनीक विकसित की है। यहां लिथियम बैटरी के बजाय भारी कंक्रीट ब्लॉकों की मदद से बिजली स्टोर की जा रही है। जियांग्सू प्रांत के रुडोंग में बना यह 35 मंजिला ग्रैविटी एनर्जी स्टोरेज टावर आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण है। Writer by Mohit Kumar 9-11-2026 11:00 am इस परियोजना को Energy Vault के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसकी बिजली भंडारण क्षमता लगभग 100 मेगावाट-घंटे बताई गई है। जब पवन ऊर्जा संयंत्रों में जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा होती है, तब कंप्यूटर नियंत्रित मशीनों की मदद से करीब 24 टन वजन वाले विशाल ब्लॉकों को टावर के ऊपर उठाया जाता है। इससे बिजली गुरुत्वाकर्षण ऊर्जा के रूप में जमा हो जाती है। चीन का 35 मंजिला अनोखा टावर जब बिजली की जरूरत होती है, तो इन भारी ब्लॉकों को धीरे-धीरे नीचे उतारा जाता है। इस दौरान मशीनें जनरेटर की तरह काम करती हैं और दोबारा बिजली पैदा करती हैं। इस तकनीक में लिथियम बैटरी की जरूरत नहीं पड़ती और इसकी राउंड-ट्रिप दक्षता 80 प्रतिशत से अधिक बताई गई है। यह तकनीक भविष्य में सौर और पवन ऊर्जा को लंबे समय तक स्टोर करने का एक नया विकल्प बन सकती है। अब सवाल यह है कि क्या ऐसी ग्रैविटी बैटरियां आने वाले दशकों में पारंपरिक लिथियम बैटरियों को कड़ी टक्कर दे पाएंगी? Post Views: 2 Post navigation आप सभी परिवारवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ