दिवाली से पहले पतंजलि घी पर FDA की कार्रवाई, 20 लाख का घी जब्त

Writer by Mohit Kumar 

4-10-2026 2:10 pm

दिवाली से पहले महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने राज्यभर में 114 ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 3.53 लाख किलो खाद्य सामग्री जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई में 2,279 किलो पतंजलि गाय का घी भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है। FDA के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर में एक बड़े डिस्ट्रीब्यूटर के यहां घी की गलत ब्रांडिंग और मिलावट के आरोप में कार्रवाई की गई।

इसके अलावा भिवंडी में करीब 1.44 लाख किलो खाद्य तेल और ठाणे में मिलावटी दालें व अनाज जब्त किए गए हैं। मुंबई, अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर में 19 दुकानों के लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं।

FDA की इस कार्रवाई में कुल 13 FIR दर्ज की गई हैं और 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिवाली जैसे त्योहार से पहले हुई इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकना और लोगों की सेहत की सुरक्षा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *