mnewsindia.com
    No Result
    View All Result
    No Result
    View All Result
    mnewsindia.com
    No Result
    View All Result

    IND vs AFG: भारत ने जीत के साथ रिकॉर्ड्स बुक में मचाई हलचल, अफगानिस्तान को दी शर्मनाक हार

    frontexdesign@gmail.com by frontexdesign@gmail.com
    June 8, 2026
    in Uncategorized
    0

    Edited by Mohit Kumar

    Updated Mon. 08 jun 2026 06 :15 pm (IST)

    अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। टीम इंडिया के स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी की और अफगानी टीम को शर्मनाक हार थमा दी।

    भारत ने अफगानिस्तान को हर

    भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैचभारत ने

    अफगानिस्तान को हरायाटीम इंडिया के

    स्पिनर्स की खतरनाक गेंदबाजी

    स्पोर्ट्स डेस्क, Uk

    मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने मुल्लांपुर में खेले गए टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को बुरी तरह से हराया है। टीम इंडिया ने मुकाबले में पारी और 300 रनों से जीत हासिल की है, जो भारत के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। एकमात्र टेस्ट मैच में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम पहले दिन से ही हावी रही और तीसरे दिन मुकाबले को समाप्त कर दिया।

    भारत के लिए डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी की और 6 विकेट हासिल किए। दूसरी इनिंग कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर के नाम रही। सुंदर ने 4, जबकि कुलदीप ने 3 विकेट हासिल किए। अफगानी टीम के बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स के सामने घुटने टेक दिए और गिल की कप्तानी वाली टीम ने मुकाबले में पारी और 300 रनों से जीत हासिल कर ली।

    मानव सुथार के नाम रहा टेस्ट मैच

    अफगानी टीम के खिलाफ इस मुकाबले में युवा स्पिनर मानव सुथार को डेब्यू करने को मौका मिला। उन्होंने पहले मैच में ही कमाल की गेंदबाजी की और मैच में कुल 7 विकेट अपने नाम किए। सुथार ने पहली पारी में 6 विकेट लिए और उनकी गेंदबाजी का ही नतीजा रहा कि मेहमान टीम मात्र 152 रनों पर सिमट गई। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने एक विकेट हासिल किया। रवींद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में इस खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया और उनकी कमी महसूस नहीं होने दी।

    केएल राहुल और शुमन गिल का शतक

    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 564 रन बनाए थे और पारी घोषित कर दी थी। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (100) और कप्तान शुभमन गिल (126) ने शतक लगाया। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वॉशिंगटन सुंदर (52*) रनों की पारी खेली। इन बल्लेबाजों के दम पर टीम इंडिया ने 564 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसे अफगानिस्तान की टीम दोनों पारियां खेलकर भी हासिल नहीं कर सकी।

    अफगानिस्तान की मुकाबले में बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही।

    पहली पारी मे टीम 152 रनों पर ऑलआउट हो गई। अफगानी टीम के लिए रहमत शाह ने सबसे अधिक 60 रन बनाए। इसके बाद भारत ने फॉलोऑन देने का फैसला किया लेकिन दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के स्पनर्स ने अफगानी बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसा लिया। दूसरी पारी में टीम 112 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 4, कुलदीप यादव ने 3, जबकि मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने एक-एक हासिल किया।

    भारत ने रचा इतिहास

    अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों की जीत के साथ इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 272 रनों से जीत हासिल की थी।

    टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत

    अफगानिस्तान के खिलाफ 300 रन और पारी, मुल्लांपुर, 2026वेस्ट इंडीज के खिलाफ 272 रन और पारी, राजकोट, 2018अफगानिस्तान के खिलाफ 262 रन और पारी, बेंगलुरु, 2018बांग्लादेश के खिलाफ 239 रन और पारी, मीरपुर, 2007श्रीलंका के खिलाफ 239 रन और पारी, नागपुर, 2017

    Previous Post

    FIFA World Cup 2026: नहीं बनना मेसी-रोनाल्डो, मेरा नाम लामिने यमाल है और मुझे यही रहने दें- यमाल

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

        © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

        No Result
        View All Result

            © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.