Bijnor News: बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में एक ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बुर्का पहने पांच महिलाएं जेवर खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचीं और दुकानदार के बेटे को बातों में उलझाकर कथित तौर पर 50 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण लेकर फरार हो गईं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान और चोरी किए गए सोने की तलाश में जुटी है। Writer by Mohit Kumar 16-9-2026 6 :16 pm जेवर खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचीं महिलाएं जानकारी के अनुसार, बास्टा क्षेत्र के गांव रसूलपुर नंगला निवासी दिनेश वर्मा पुत्र रामेश्वर वर्मा की गांव में ही ज्वैलर्स की दुकान है। दिनेश वर्मा के साथ उनका बेटा भी दुकान पर बैठता है। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर के समय हुई। उस वक्त दिनेश वर्मा किसी काम से दुकान से बाहर गए हुए थे और उनका बेटा दुकान संभाल रहा था। इसी दौरान बुर्का पहने पांच महिलाएं दुकान पर पहुंचीं। महिलाओं ने सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की बात कही और अलग-अलग जेवर दिखाने को कहा। बिछवे और सोने की लौंग खरीदी महिलाओं ने दुकान पर कई आभूषण देखे। बताया गया कि उन्होंने कुछ सामान पसंद किया और बिछवे तथा सोने की लौंग खरीदी। खरीदारी के बाद उन्होंने दुकानदार के बेटे को रुपये भी दिए। हालांकि, आरोप है कि जैसे ही दुकानदार के बेटे ने दिए गए रुपये गिनने शुरू किए, उसकी तबीयत और मानसिक स्थिति अचानक बिगड़ गई। परिवार की ओर से दावा किया गया कि रुपयों पर किसी तरह का केमिकल लगा हुआ था। इसी दौरान महिलाएं लगातार अलग-अलग जेवर दिखाने के लिए कहती रहीं। दुकानदार के बेटे को उलझाकर ले गईं सोना दुकानदार के बेटे की स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद महिलाएं उससे लगातार आभूषण दिखाने को कहती रहीं। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने दुकान से 50 ग्राम से अधिक सोने के जेवर कथित तौर पर साफ कर दिए। घटना के बाद महिलाएं दुकान से निकल गईं। उस समय दुकानदार के बेटे को चोरी का अंदाजा नहीं लग सका। सीसीटीवी फुटेज से खुला पूरा मामला जब दिनेश वर्मा वापस दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने अपने बेटे की हालत और उसकी गतिविधियों को देखकर हैरानी जताई। बाद में जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तब पूरा मामला सामने आया। फुटेज में पांच महिलाएं दुकान में जेवर देखते और खरीदारी करते हुए दिखाई दीं। पुलिस अब इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है। करीब 8 लाख रुपये के सोने की तलाश बताया जा रहा है कि चोरी किए गए सोने की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिलाओं की पहचान के साथ-साथ उनके आने-जाने के रास्ते और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रुपयों पर वास्तव में किसी प्रकार का केमिकल लगा था या नहीं और महिलाओं ने चोरी को अंजाम देने के लिए किस तरीके का इस्तेमाल किया। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। Post Views: 6 Post navigation दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़: पिता ने मांगी उम्रकैद या मौत की सजा, CBI की FIR के बाद बढ़ी जांच